Horoscope: 20 जनवरी को शनिदेव रखेंगे किस-किस का ख्याल,पढ़िए अपना राशिफल

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

20 जनवरी को शनिवार है और शनि देव का दिन भी ऐसे में जानिए अपना राशिफल की किस-किस पर रहेगी शनि देव की कृपा आपके लिए राशिफल को लिख रहे हैं उत्तराखंड के जाने वाले ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी…

मेष राशि :- नौकरी में किये प्रयास विफल होंगे।पारिवारिक विवाद से क्लेश होगा।अपनों से अपेक्षा न करें।किसी से मिलने के लिए स्वयं प्रयास करें।संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।

वृषभ राशि :- दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़े।आलस त्यागें।व्यस्तता रह सकती है।धन प्राप्ति सुगम होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।निजी कार्य में भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि :-.अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।व्यवसाय में धनलाभ होगा।अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।भक्ति भाव में मन लगेगा।

कर्क राशि :– अपनों का साथ पाकर मन खुश होगा।परिवार के लोगों से मन मुटाव ख़त्म हो सकता है।गृहस्थ सुख मिलेगा।नेत्र पीड़ा हो सकती है।शरीर कष्ट रह सकता है।

सिंह राशि :- धार्मिक यात्रा में सावधानी रखें।व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा।चिंता बढ़ेगी।चोट,चोरी आदि से हानि संभव है।जोखिम न लें।प्रेम प्रसंग से मन खुश होगा।

कन्या राशि :– लोगों में आपके प्रति गलतफहमी को ख़त्म करें।नौकरीपेशा व्यक्ति प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं।रुका हुआ धन मिलेगा।कार्यसिद्धि होगी।वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि :-.व्यापारिक नए सौदे मिलने से आत्मविश्वास बढेगा।व्यवसायिक नई योजना पर कार्य होगा।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।धनार्जन के नए मार्ग मिलेंगे।

वृश्चिक राशि :- अपने कार्य की सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे।धर्म.कर्म में आस्था बढ़ेगी।राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।विवेक से कार्य करें।

धनु राशि :-.व्यवसायिक सफलता के लिए कार्यस्थल पर देवी का हवन करवाएं आश्चर्यकारक परिणाम मिलेगा।समय का उपयोग करें।जो लोग आप के साथ में हैं,उनका ध्यान रखें।

मकर राशि :-.आलस त्यागें।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।अचानक लाभ के योग हैं।प्रेमप्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।राजनीति में आने का मन है।

कुम्भ राशि :-.नौकरी में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे।संपत्ति के कार्यों में गति आएगी।बेरोजगारी दूर हो सकती है।थकान रहेगी।अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।न्याय पक्ष उत्तम है।

मीन राशि :-अपने व्यवहार में नम्रता लाएं।दिन की उपयोगिता को समझें।यात्रा के योग हैं।पुराने लेनदेन आज पूरे हो सकते हैं।प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *