international yoga day: आरएसएस द्वारा महानगर में मनाए गए 55 स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम

India International Uttar Pradesh Uttarakhand खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। योग भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग है जिसे सदियों से अनेक बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जा रहा है। भारत के साथ ही आज पूरा विश्व योग की शक्ति को समझ गया है। योग के महत्व को समझते हुए देश और विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है।इसी कड़ी में महानगर में आरएसएस द्वारा 55 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम मनाए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। योग दिवस पर कार्यक्रम तो एक दिन हो रहा है यहां से हम लोग योग सीख कर जाएं और प्रतिदिन आधा घंटा योग करेंगे तो रोगों से दूर रहेंगे। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जो अब विदेशों में भी फैल गया है। योग के विदेशों में प्रसारित करने का श्रेय हमारे योग गुरुओं को जाता है। 21 जून को योग दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म संक्रांति का दिन भी है। ग्रीष्म संक्रांति कई संस्कृतियों में महत्व रखती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग संघचालक ओम प्रकाश शास्त्री, प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल, विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन, योग शिक्षक जितेंद्र सागर, हितेश कुमार, महानगर संघचालक डॉ. विनीत कुमार, महानगर सह कार्यवाह विपिन चौधरी, संदीप सिंघल, कमल कांत राय, महेश चंद्र, राहुल सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, विकास गोयल, अनिल रस्तोगी, संजीव चौधरी, अरूण गौड़, सुभाष शर्मा, अशोक विश्नोई, दामोदर चतुर्वेदी, अशोक कुमार सैनी, नवीन अरोड़ा, मनीष वर्मा, उम्मेद राजपुरोहित, आशाराम पालीवाल, अर्पित मिश्रा, दिनेंद्र कुमार, पीतांबर लाल, शिव कुमार, हरिमोहन गुप्ता, विवेक भटनागर, संजय भटनागर आदि अनेक कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के संचालन में लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *