बूथ से लेकर लोकसभा स्तर तक कार्यक्रम होंगे महीनेभर
लव इंडिया, लखनऊ। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा बड़े पैमाने पर आयोजन करने जा रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही महासंपर्क अभियान चलाएगी। एक महीनेतक प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा बड़े पैमाने पर आयोजन करने जा रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही महासंपर्क अभियान चलाएगी। एक महीने तक प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे। हर लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं होंगी। विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन होंगे।
सांसद-विधायकों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर मंडल स्तरीय पदाधिकारी टिफिन बैठकें करेंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलन होंगे। हर प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया जाएगा। इन सब गतिविधियों के जरिए पार्टी लोकसभा चुनावों की जमीन तैयार करने में जुटेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक में 30 मई से 30 जून के बीच होने वाले कार्यक्रमों का रोडमैप समझाया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम सेसरकार की योजनाओं के साथ प्रत्येक व्यक्ति सेसंपर्क व संवाद करना है।