जिले में संचारी रोगों के खिलाफ शुरू हुआ विशेष अभियान

India Uttar Pradesh खाना-खजाना टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक बड़े आयोजन के साथ जनपद में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। इस अभियान के तहत जहां घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं इन रोगों को नियंत्रित करने के लिए जांच और तेज की जाएगी। अभियान का शुभारंभ डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह व सीएमओ डा एमसी गर्ग ने किया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा विश्राम सिंह ने बताया कि जनपद में आज यानि एक अप्रैल विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जनपदवासियों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी बीच 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की जांच के लिए अमूमन हर साल जांचें लक्षित रहती थी। जबकि अब इसकी क्षमता करीब दोगुनी दी गई। इस वर्ष जिले में 3603660.7 जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने वर्ष वार चिन्हित मरीजों का आंकड़ा भी बताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में मलेरिया के 28 और डेंगू के 576, वर्ष 2021 में मलेरिया के 47 और डेंगू के 1129 मरीज चिन्हित किए गए थे। पिछले साल यूपी के 75 जिलों में मुरादाबाद टाप टेन जिलों में शामिल था। जिला मलेरिया अधिकारी पीएन यादव ने बताया कि जो बीमारी एक मरीज से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशक या जानवर से फैलती है उसे संचारी रोग कहते हैं। इसमें प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकिनगुनिया, क्षय और कुष्ठ रोग आदि हैं। इन्हीं बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष संचारी रोग चल रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एक नोडल के रूप में कार्य कर रहा है जबकि अन्य विभागों को सहयोग करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सफाई के साथ लारवारोधी गतिविधियां और फागिंग भी कराई जा रही है।

इस अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान आशा संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका में घर-घर जाकर अभियान सफल बनाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में मलेरिया निगरानी में सुधार और वार्षिक रक्त परीक्षण दर 10 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विश्राम सिंह, अरबन हेल्थ कार्डिनेटर प्रमोद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *