जुबानी तीर : साध्वी प्राची ने कहा- वर्ष 2010 के दंगे के मुख्य आरोपी हैं तौकीर रजा
लव इंडिया, बरेली। सर्किट हाउस पहुंच वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा पर जमकर जुबानी वार किए हैं। उन्होंने कहा बरेली में 2010 में जो सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिसके वह मुख्य आरोपी रहे और अब फिर से विवादित बयान देकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग करने पर आपत्ति जताकर उन्होंने अपनी गंदी मानसिकता दिखाई है। शरीयत के हिसाब से कानून की बात करने वाले को सजा भी शरीयत के हिसाब से दी जानी चाहिए। अजान तो बंद सऊदी अरब के सीरिया में हुई है। भारत में इसका विरोध करने का कोई मतलब नहीं बनता। ये 2023 का उत्तर प्रदेश है। जो जैसी भाषा में बात करेगा उसे योगी सरकार उसे वैसा ही जवाब देगी। वहीं तौकीर रजा के बयान पर उन्होंने कड़ी कार्यवाही की बात की है।
मालूम हो कि भड़काऊ बयान देने के बाद तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तौकीर रजा के खिलाफ मुरादाबाद में FIR दर्ज हो चुकी है। उनके खिलाफ मुरादाबाद में एफआईआर दर्ज की गई है। तौकीर रजा के खिलाफ 153a, 295a, 505 (2) के तहत केस दर्ज हुआ है।