गाय का वध करने वालों को दी जाए चैराहे पर फांसीः हसन मेंहदी

India Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभलः अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता करते हुए गोवंश का वध करने वालों को चौराहे पर फांसी देने की मांग की है।

शनिवार को कस्बा सिरसी में अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हसन मेंहदी ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। गाय जिस तरह हिन्दु समुदाय के लिए खास है उसी तरह मुसलमानो के लिए भी। हमे चाहिए की हम सब सम्मान करें। जहां भी गाय आदि गोवंश घायल अवस्था मे मिले उनका तुरन्त उपचार कराया जाये हर एक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है, इसको हिन्दू या मुसलमान की नज़र से न देखा जाये।

अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हसन मेंहदी ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि हर कोई अल्लाह की मखलूक है फिर हम गाय जैसे पशु पर अत्याचार क्यों करें। गाय का दूध शिफा देता है, मीट बवा, इसके बावजूद भी जो लोग वध कर रहे हैं गलत कर रहे हैं। गाय का वध करने वालो को चैराहे पर फांसी दे देना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एहतेमाम हैदर, नदीम खां, अकबर अब्बास, मौ अख्तर, फिरोज़ हैदर, मो शादाब, मो रिज़वान, सोहित कुमार, राहिल, हैदर अब्बास आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *