प्रदेशभर में कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी का जन्मदिन

India Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। अल्पसंख्यक कॉंग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी जन्मदिन अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जायेगा।

मुहम्मद अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्म दिवस 12 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों व शहरों में 20 -20 सशक्त महिलाओ जैसे डॉक्टर, टीचर्स, वकील, समाजसेविका, राजनेत्री, एक्टिविस्ट को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गाँधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का 03 जनवरी को लोनी बॉर्डर गाज़ियाबाद में आगमन हुआ था। उत्तर प्रदेश में तीन दिन में तीन ज़िलों गाज़ियाबाद बागपत शामली में भारत जोड़ो यात्रा का रिकार्ड तोड़ भीड़ ने राहुल गाँधी का स्वागत किया। इसके आलावा हाल ही सम्पन हुए हिमाचल प्रदेश में चुनाव में कांग्रेस को प्रियंका गाँधी को मिली सफलता भी सरहानीय हैप्रियंका गाँधी जी एक योद्धा कि तरह हमेशा संघर्ष करती हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *