Horoscope: 16 नवंबर को क्या खास लेकर आया है बुध, किस पर बरसेगी भगवान श्री गणेश की कृपा, पढ़िए जरूर

India International Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति शिक्षा-जॉब

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी, 16 नवंबर 2022, बुधवार आपके लिए क्या खास लेकर आया है, किस पर भगवान गणेश की कृपा बरसेगी या नहीं बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष :- संतान का सहयोग भी आपको कम मिलेगा। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। आपके पास अच्छा धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य कोई बहुत अच्छा साथ नहीं देगा।

वृषभ :- आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके सुख में कमी आएगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके जीवन साथी को कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन :- आपको संतान का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान राम या कृष्ण जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के मामलों में आप को हार मिल सकती है। भाइयों और बहनों से क्लेश बढ़ेगा। कार्यालय में आप थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं।

कर्क :- थोड़ा बहुत धन आने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

सिंह :- आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। मंदिर में भिखारियों को चावल दान करें।

कन्या :- भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल पाएगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। संतान सुखी रहेगी।

तुला :- विवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। आपके पास धन आने का उत्तम योग है। भाइयों के साथ आपका वैर बढ़ेगा।

वृश्चिक :- पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। संतान के साथ संबंधों में बाधा आ सकती है।

धनु :- भाग्य कम साथ देगा। हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आप के सुख में कमी आ सकती है।

मकर :- पुत्री से आपको बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। कचहरी में स्थिति आपकी खराब हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपको अपनी पुत्री से सुख प्राप्त होगा।

कुंभ :- समाज में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। नए शत्रु बन सकते हैं। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें। इसके अलावा आपको शनिवार को शनि देव का पूजन करना चाहिए। आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य साथ देगा। दूर की यात्रा पर आप जा सकते हैं। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधीनस्थ आपको परेशान कर सकते हैं।

मीन :- धन आने का अच्छा योग है। भाइयों से तनाव रहेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को पेट में तकलीफ हो सकती है। अपने माता और पिता का प्रातः काल चरण स्पर्श करें। अविवाहित जातकों के पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *