Horoscope: 5 नवंबर को शनिदेव, किन जातकों के सोचे हुए कार्य पूरे होंगे आज

India Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी, 5 नवंबर 2022, शनिवार आज कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। किसी से विवाद हो सकता है। संपत्ति विवाद को लेकर तनातनी की स्थिति रहेगी। वहीं कुछ राशियों के जातकों के सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन को लेकर इंतजार करना पड़ सकती है। जानें मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर से अपना राशिफल

मेष :–राजनीतिक लोगों को फायदा होगा। संपत्ति विवाद के चलते दिक्कत बढ़ेगी। पति-पत्नी खुश रहेंगे। करियर को लेकर चल रही उठापटक पर विराम लग सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।

वृषभ :– लालच करना महंगा पड़ेगा। पूर्व के निवेश से लाभ हो सकता है। किसी से विवाद न करें। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी बड़े काम के पूरा होने से खुश रहेंगे।

मिथुन :- खर्च संभलकर करना होगा। आपकी करियर से जुड़े समस्या समाप्त हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ेगा। तनाव में आ सकते हैं। रोचक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।

कर्क :- आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहें। वैवाहिक जीवन में कुछ दूरियां आ सकती है। व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। सामाजिक लोगों से विवाद की आशंका है।

सिंह :– दंपत्ति के बीच तनातनी हो सकती है। परिवार के लोगों की याद आएगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। किसी से अपशब्द न कहें। ज्यादा खर्च होने से मासिक बजट बिगड़ने की संभावना है। कारोबार में लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे।

कन्या :- आपकी वाणी से कई लोग प्रभावित रहेंगे। करीबी लोगों से मधुरता रहेगी। बच्चों की समस्या को दूर कर पाएंगे। दिन अच्छा गुजरेगा, वाहन खरीद सकते हैं। लालच की प्रवृत्ति को छोड़ें। कम संसाधन में अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

तुला :-आज का दिन सामान्य रहेगा। पैरों के दर्द से काम प्रभावित हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपने से कमजोर की मदद कर सकते हैं। दानपुण्य करेंगे। यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी से क्रोध में बात न करें। 

वृश्चिक :- आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सार्वजनिक रूप से आपका सम्मान किया जा सकता है। तकनीकी कौशल बढ़ेगा। छात्रों को अच्छे संस्थान में दाखिला मिल सकता है। नौकरी को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

धनु :- किसी की बातों में आकर अपना मूड न बिगाड़ें। पारिवारिक लोगों से विवाद और तनातनी हो सकती है। आपको आज काफी संभलकर रहना होगा। यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। जरूरी काम को पूरा कर पाएंगे।

मकर :-धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। मकान-जमीन में निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से विवाद का सामना कर सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।

कुम्भ :– किसी काम को करना भूल सकते हैं। कार्यस्थल पर नए मौके मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपका मन अच्छा रहेगा। सत्संग, पूजा पाठ में शामिल हो सकते हैं। खुशी के अवसर आएंगे।

मीन :- किसी करीबी से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करें। दफ्तर में बॉस का रवैया नकारात्मक हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। यात्रा करते समय संभलकर रहें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *