सोमवार को मेष, वृष, तुला, कुम्भ राशिवालों को होगा धनलाभ… आप भी जानिए अपना राशिफल

India Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी
अनिल भंवर

लव इंडिया नेशनल के पाठकों के लिए अब पेश है राशिफल जी हां, अब सुबह की शुरुआत करिए अपनी राशि को जानकर। कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन। आपके लिए विशेष तौर पर आप का राशिफल लिख रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक अनिल भंवर


मेष :_ मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्‍ति के योग भी बन रहे हैं। खर्च की अधिकता रहेगी।

वृष :- क्रोध एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। माता से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन :- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं।

कर्क :- माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

सिंह :- किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या :- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बनेंगे।”

तुला :- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता का साथ मिलेगा। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक :-आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश से बचें, पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है, मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु :- परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय की स्थिति में सुधार होगा।

मकर :- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्म संयत बनाए रखें । व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे।

कुंभ :-मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में धनलाभ होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

मीन :- अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। वाहन सुख में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *