हिमस्खलन की चपेट में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों में से अब तक16 के शव मिले, 13 की तलाश में मौसम की बाधा

India International Uttarakhand

लव इंडिया, देहरादून। द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों में से अब तक 16 के शव मिले हैं। जबकि, 13 की तलाश में मौसम की बाधा बना हुआ है। अब कल सुप्रो वार को फिर से खोज अभियान चालू किया जाएगा।

मौसम खराब होने के चलते रेस्‍क्‍यू रोका गया

द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज के लिए गुरुवार को भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। निम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को 13 और शव न‍िकाले। अबतक कुल संख्‍या 16 पहुंच गई है। वहीं मौसम खबरा होने के चलते रेस्‍क्‍यू रोका गया। 13 प्रशिक्षु पर्वतारोही अभी लापता हैं।

रिकवर शवों को शुक्रवार को मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जाएगा

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने कहा कि जो शव बरामद हुए हैं, सभी को बेस कैंप में लाया जा रहा है। मौसम अनुकूल होने पर रिकवर किए गए शवों को शुक्रवार को हैलीकाप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया जाएगा। वर्तमान समय में द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है जिसके कारण रेस्क्यू अभियान फिलहाल रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *