मोदी- योगी सरकार की नीतियों के चलते संभल के उत्पादों की दुनियाभर में मांग बढ़ी: ओमवीर सिंह खड़कबंशी

India International Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

संजीव गुप्ता, लव इंडिया, संभल। 23 सितंबर को सेवा पखबाड़ा के अन्तर्गत हिंद इंटर कॉलेज स्टेडियम संभल में बोकल फार लोकल कार्यक्रम में प्रदेश व देश में बने समान को लेकर प्रदर्शनी लगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़क बंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निर्यातकों के हित की नीतियों के चलते आज विश्व भर में संभल के उत्पादों की मांग बढ़ी है।

प्रदर्शनी मे संभल में निर्मित हड्डी सिंग केमिकल्स व लकड़ी के उत्पादों की स्टालों का उदघाटन फीता काटकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कबंशी ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में हमारे देश में निर्मित बस्तुओ की बहुत माग है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हस्त निर्मित छोटे-छोटे व्यापारियों के लिए बहुत ही अधिक सुविधाएं दी है, जिससे आज हमारे यहां के निर्मित चीजों की एक्सपोर्ट पूरी दुनिया में हो रही है।

जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़क बंशी ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों को बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। सेवा पखवाड़ा में लगी हुई प्रदर्शनी से पता चलता है कि हमारे प्रदेश में व हमारे जिले में बनी हुए समान आज दुनिया में जाकर हमारे देश की अलग पहचान बन रही है और व्यापार कर निर्यात करने से नए रास्ते खुल रहे है।

इस अवसर पर छेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, हरेंद्र सिंह रिंकू, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, संजय शंखधर, मुकुल कुमार रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, हर्षित रस्तोगी, अंकुश ठाकुर, पंकज गुप्ता, हिमांशु कश्यप, नमन अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, दिनेश जाटव, जयप्रकाश गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *