बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में टैक्सी गिरी, मुंबई के चार श्रद्धालुओं की मौत

India Uttarakhand अपराध-अपराधी

लव इंडिया, ऋषिकेश : शुक्रवार सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैक्सी के खाई में गिरने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, अन्य तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बाद में एक की अस्पताल में मौत हो गई।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायलों से जानकारी ले रही है। दो घायलों को 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया था, जहां डाॅक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। रुद्रप्रयाग के उखीमठ इलाके के उसाड़ा में रहने वाले ड्राइवर रविंद्र सिंह (37 वर्ष) की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. एक अन्य यात्री को एम्स ले जाया गया है। सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के पास उनकी अर्टिगा कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी. उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

मुनिकी रेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बद्रीनाथ धाम के लिए जा रहे थे। ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया जबकि हादसे में कार सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल से बड़ा अपडेट आया. दुर्घटना में घायल तीन यात्रियों में से एक और यात्री की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *