पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले पति ने की आत्महत्या की कोशिश

अपराध-अपराधी

बरेली। प्रेम नगर क्षेत्र के चाहवाई गुड्डरबाग में विकास सक्सेना ने सरेराह अपनी पत्नी निशि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उसने आज धारदार हथियार से खुद पर हमला करके सुसाइड करने का प्रयास किया। पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विकास सक्सेना की निशी कश्यप से एक साल पहले ही हुई थी। दोनों ने अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। वहीं पूरे मामले को लेकर निशी के परिजनों ने विकास पर दहेज न देने का आरोप लगाया है।गुरूवार सुबह पति ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कुछ समय पहले ही विकास ने निशी कश्यप से विवाह किया था। महिला के शरीर पर 10 से अधिक चाकुओं के निशान पाए गए हैं, उधर परिजनों ने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया था। पुलिस जांच में जुटी थी।

बानखाना बर्फ खाने के पास की रहने वाली दुर्गा कश्यप ने बताया था कि उनकी बेटी निशी कश्यप की शादी 2 फरवरी 2021 को बानखाना चौराहे पर रहने वाले विकास सक्सेना से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति नौकरी को लेकर झगड़ा करता था। आरोप है कि पति विकास मृतका निशी से कहता था कि ‘तू काम कर तभी मैं नौकरी करूंगा’। तीन दिन पहले निशी मायके चली गई। लगभग दो दिन पहले ही पति ने मायके आकर जान से मारने की धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *