आपूर्ति और महंगी पड़ेगी: India से समझौते के बाद ही कच्चा तेल देगा Russia

नई दिल्ली। रूस द्वारा भारत को दिए जा रहे कच्चे तेल की आपूर्ति में ताजा आदेश निकालने के बाद भारत सरकार के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते आने वाले समय में यहां भारत को अब महंगा कच्चा तेल खरीदना होगा। दूसरी ओर रूस ने भारत की तेल कंपनियों को स्पष्ट कर दिया है कि अब रुस लंबे समय के लिए समझौते के बाद ही कच्चा तेल देगा।

अभी तक रूस खुले बाजार में तेल बेच रहा था। इसके कारण भारत को बेहद सस्ता तेल मिलरहा था। तेल कंपनियों में भारी घबराहट की स्थिति बन गई है। यदि कोई फैसला नहीं हो पाया तो भारत को आने वाले समय में तेल की आपूर्ति महंगी पड़ जाएगी।

रूस ने भारत की सरकारी तेल कंपनियों को अभी तक खुले बाजार में तेल बेंचकर अपना काम चलाया था। परन्तु अब चीन द्वारा कच्चे तेल की बड़ी खरीद के बाद रूस ने भारत की तेल कंपनियों को स्पाट बाजार से कच्चा तेल देने से इनकार किया है और अब सीधे लंबे समय के एग्रीमेंट पर ही तेल देने को कहा है। ऐसे में भारत की सरकारी तेल कंपनियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। भारत की तेल कंपनियों रूस से 6 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीद रही थी। अब उन्हें मध्यपूर्व या अफ्रीका के देशों से कच्चा तेल खरीदना होगा, जो उन्हें अत्यधिक महंगा पड़ेगा।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!