Aakashvani Bareilly ने 32 वां Foundation Day मनाया

लव इंडिया, बरेली। आकाशवाणी केन्द्र बरेली परिसर में आकाशवाणी के 32वा स्थापना दिवस पर सभी लोगों ने आकाशवाणी बरेली के साथ बिताई हुई खट्टी मीठी यादों को आपस में साझा किया। बरेली केन्द्र प्रमुख अजय कुमार अवस्थी ने कहा कि आकाशवाणी से जुड़कर हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। कार्यक्रम प्रमुख डॉ. विनय वर्मा ने सभी को आकाशवाणी, बरेली की गरिमा का पालन करने की सीख दी।पुराने समय और अब के समय तक आकाशवाणी अनेकों पड़ाव से गुजरी है। उन सभी यादों को अपने हृदय में बसाकर रखना चाहिए।प्रसारण अधिशासी गौरव सक्सेना ने कहा कि सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेक्षित देते हुए आकाशवाणी की लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी बढ़े ऐसी उम्मीद की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनीश गुप्ता, अशोक कुमार, धीरेन्द्र कुमार, संदेश कुमार सक्सेना, ठाकुर दास, उमेश कुमार अग्रवाल, पंकज सक्सेना, धारा सिंह, देवेन्द्र रावत, प्रदीप मिश्रा, डॉ. रविन्द्र कुमार, शीशपाल, रविन्द्र मिश्रा, शिप्रा श्रीवास्तव, भावना कंचन, पूजा शर्मा, मानसी, नीतू त्रिपाठी, अनुप्रिता सिंह, पूनम,रोचना मिश्रा, शुभी मित्तल, राखी गंगवार, नाजमा, मुनव्वर जहां, सत्यपाल, निर्भय यादव, सुरेन्द्र गंगवार, राकेश शर्मा, मोहम्मद परवेज़, हरीश मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश तिवारी और अमृता सिंह ने किया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!