Maharaja Agrasen Inter College: शिकागो सर्वधर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को बताया था भारतीय संस्कृति व सभ्यता के बारे में

लव इंडिया, मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई।सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में स्वामी विवेकानंद के चित्र सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्रों ने पुष्प चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके पश्चात मेजर राजीव ढल, अनूप कुमार अग्रवाल,संजय कुमार, सिद्धार्थ कुमार, सचिन अभिषेक कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए और स्वामी विवेकानंद से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के बारे में छात्रों को बताया। राजीव ढल ने कहा कि हमें अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों को मनना चाहिए ना कि अक्रांताओं या लुटेरों को। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने 11 सितंबर 1893 में शिकागो में आयोजित सर्वधर्म संसद में भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में जो बताया तब उनके विचारों से पूरी दुनिया उनके पीछे हो गई।


कहा कि दुनिया में बहुत सी संस्कृति आई है धीरे-धीरे मिट गई लेकिन भारतीय संस्कृति आज भी जीवित है क्योंकि भारत विश्व को एक कुटुंब मानकर काम करता है एक परिवार का हिस्सा मानकर काम करता है और सर्वे भवंतु सुखिना का विचार भारत से ही जन्म लिया है। देखिए महाकुंभ में देश-विदेश से 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भारत आ रहे हैं महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सभ्यता का उदाहरण है।


अनूप कुमार अग्रवाल ने कहा की स्वामी विवेकानंद का संदेश उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न कर लो आप छात्रों को भी इसी प्रकार का लक्ष्य लेकर चलना होगा तब तक आपको मेहनत करनी होगी जब तक आपका लक्ष्य हासिल ना हो जाए।


संजय कुमार ने स्वामी जी से जुड़े हुए प्रेरक प्रसंगों के बारे में छात्रों को बताया और छात्रों से आह्वान किया कि उन्हें अपने जीवन में उन संदेशों को उतरना होगा तभी वह भारत के विकास की एक गाथा लिख पाएंगे। सुखलाल ने सुंदर गीत के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर राजीव ढल, सुशील चंद्र गुप्ता, पुनीत गुप्ता, ग्रंथ सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन से धर्मेंद्र वंश ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!