
लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत महानगर के सभी 10 मंडलों में महानगर के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में उनके साथ मिलकर कार्य किया था। किसी न किसी रूप से उनके संपर्क में रहे थे।
आज भारतीय जनता पार्टी रामगंगा विहार मंडल में महानगर एवं रामगंगा विहार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं जिसमें डॉक्टर एससी गुप्ता निवासी रामगंगा विहार विस्तार, सुधांशु कौशिक साईं मंदिर रोड, कौशल रस्तौगी केसरी कुंज कॉलोनी, के निवास पर पहुंचकर उनके द्वारा अटल के साथ बिताए पल एवं उनके विचारों को सुना एवं स्मृतियों को ताज किया तदुपरांत उन्हें फूलमाला एवं पटका पहनाकर ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया।

डॉक्टर एससी गुप्ता, सुधांशु कौशिक, एवं कौशल रस्तौगी का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर मंत्री अजय वर्मा, देहात विधानसभा संयोजक अमित शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, सुनीता शर्मा विनीता मेहरोत्रा, सोनल अग्रवाल, मयंक कश्यप, विजय वर्मा, ओपी चौधरी, अनुज शर्मा, संजय पाठक आदि महानगर एवं मंडल के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।
INDUSCLAY