लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के शिक्षा संकाय में कल्चर फेस्ट नवरंग 5.0 का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के बीच डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो.एमपी सिंह के बतौर मुख्य अतिथि किया। 21 अप्रैल तक चलने वाले महोत्सव में क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टैग का वार, शतरंज,कैरम जैसी विविध प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए समय-समय पर अनुभवी निर्णायक मंडल उपस्थित रहा।

इस मंडल में नर्सिंग कॉलेज की प्रो. एस.पी. सुभाषिनी,डेंटल कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रो. अंकिता जैन, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सुशील कुमार, पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. रुचि कांत,शिक्षा संकाय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जैन आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इससे पूर्व डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो.एमपी सिंह ने क्रिकेट के खिलाड़ियों से परिचय लेकर और बैटिंग करके क्रिकेट का श्रगणेश किया।

बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन उद्बोधन में प्रो. सिंह ने कहा, नवरंग 5.0 जैसे आयोजन स्टुडेंट्स के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ स्टुडेंट्स के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं। नवरंग 5.0 केवल खेलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियां भी शुमार रहीं।

इस महोत्सव के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, भाषण, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट और काव्य गोष्ठी जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें स्टुडेंट्स की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

नवरंग समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुगंध जैन और खेल समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश सिंह के अलावा श्री दीपक मलिक, डॉ. शैफाली जैन, डॉ. पूनम चौहान, डॉ. नाहीद बी, डॉ. हर्ष वर्धन, श्री धर्मेंद्र सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय, श्री महेश कुमार, डॉ. रूबी शर्मा, डॉ. शिवानी यादव, डॉ. अर्पिता त्रिपाठी, डॉ. पावस कुमार मंडल, श्रीमती शिवांकी रानी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
INDUSCLAY