श्री शिव मंदिर रेलवे हरथला कॉलोनी में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आज से

लव इंडिया मुरादाबाद। श्री शिव मंदिर रेलवे पावर हाउस, रेलवे हरथला कालोनी, मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व कथा 10 सितंबर से 16 सितंबर तक अपराहन 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

यह जानकारी श्री शिव मंदिर रेलवे पावर हाउस रेलवे हादसा कॉलोनी के मुख्य आचार्य श्री सतीश उनियाल ने दी। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष काल में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन करने और सुनने से पितरों को शांति मिलती है और परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।

कहा कि इसलिए सनातन धर्म के लोगों को पितृपक्ष के दिनों में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए क्योंकि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से समस्त पापों और कष्टों का नाश होता है। उन्होंने सनातन धर्म के मानने वालों से अपील की बड़ी तादाद में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हो और शाम को महाप्रसाद ग्रहण करें।

मालूम हो कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हरिद्वार के युवा कथा व्यास प्रवीन शास्त्री भगवान की लीलाओं का वर्णन करेंगे और कलयुग के इस दौर में होने वाले पुण्य और लाभ से भक्तों को अवगत कराएंगे।

error: Content is protected !!