नारी शक्ति के बारे में किया गया जागरूक
लव इंडिया, मुरादाबाद। छजलैट थाना प्रभारी छजलैट राम प्रसाद द्वारा नारी शक्ति को जागरूक किया गया थाना प्रभारी आयेदिन जनता को जागरूक करते रहते हैं वह समाज में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ- साथ महिलाओं का भी उत्साह बढ़ाते रहते हैं।
काफ़ी चर्चाओं में रहते हुए एक बार फिर थानाध्यक्ष छजलैट ने ग्राम अलीपुरा ख़ालसा के ग्रामीणों को जागरूक किया और नारी शक्ति के बारे में अवगत कराया नारी है सब पर भारी नारी यानी दिव्य स्वरूप, प्रेम, करुणा, दया की प्रतिमूर्ति, दिव्य शक्ति व शुभ का सूचक… इत्यादि। मनुष्य के जीवन में नारी कई रूपों में मौजूद है। माता, बहन, बेटी, पत्नी मतलब सृष्टि की कल्पना नारी के बिना अधूरी है। शायद यही कारण है कि नारी सृजनात्मक शक्ति का प्रतीक होने के साथ ही सनातन संस्कृति एवं परंपराओं की संवाहक कही गई है। नारी, मानव की ही नहीं बल्कि मानवता की भी जन्मदात्री है, क्योंकि मानवता के आधार रूप में प्रतिष्ठित सम्पूर्ण गुणों की वही जननी है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामप्रसाद और उनका पुलिस स्टाफ, ग्राम प्रधान करन सिंह सैनी एवं ग्रमीण उपस्थित रहे।