इंडियन बैंक शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

लव इंडिया, मुरादाबाद। अपनी मांगों को लेकर सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक (Indian Bank) मुख्य शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर शामिल होंगे
…और सरकार की श्रमिक एवं जन विरोधी आर्थिक नीतियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन (UP Bank Employees Union) के जिला सचिव कामरेड एसपी सिंह ने संबोधित किया
UP Bank Employees Union के जिला सचिव कामरेड एसपी सिंह ने कहा कि केन्द्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल होगी। इस हड़ताल में बैंक एवं बीमा कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर शामिल होंगे।
बैंक एवं बीमा कम्पनीज का निजीकरण रोका जाये
कामरेड सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारी अपनी निम्न मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं बीमा ( Bank & Insurance) कम्पनीज का निजीकरण रोका जाये। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं बीमा कंपनियों को सुदृण बनाया जाये।
आउटसोसिंग एवं कॉट्रैक्ट भर्ती बन्द की जायें
इंश्योरेंस सैक्टर में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश न कि न किया जाये। सभी सरकारी जनरल इंश्योरेंस कम्पनियों का विलय कर एक बनाया जाये । सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती की जायें। आउटसोसिंग एवं कॉट्रैक्ट भर्ती बन्द की जायें।
ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमला न किया जाये
नई पेंशन नीति (New Pension Policy) बन्द कर पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाये। बड़े कार्पोरेट श्रृण चूककर्ताओं से बसूली के सख्त कंदम उठाये जायें बैंकों में जमाकार्ताओं से सर्विस चार्ज के नाम पर बसूली रोकी जाये।
हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करें
श्रम कानूनों में बदलाव न किया जाये। ट्रेड यूनियन (Trade Unions) अधिकारों पर हमला न किया जाये। यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड नवनीत कुमार ने अपने संबोधन में बैंक कर्मचारियों का आवाहन किया।
कहा कि सरकार की श्रमिक एवं जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध लामबन्द होकर कल होने वाली हड़ताल में बढ़चढ़ कर भागीदारी कर अपना रोष प्रकट करें तथा हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करें।

प्रदर्शनकारियों को मुख्य रूप से कामरेड मोहित गोयल, मनोज शर्मा, सोनू शर्मा, तेजपाल सिंह, शनि दिवाक्र, शोभित चौधरी, प्रत्येक सिंह, महसूद कुरैशी, सनी,पुष्पेंद्र, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार आदि ने संबोधित किया। जबकि सजीव परवेज आलम ललित कुमार, काशीनाथ,
एसपी सिंह जिला सचिव अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।