Shiv Sena को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत करने की शुरुआत करेंगे संजय राऊत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत

लव इंडिया, मुरादाबाद। पश्चिम में उत्तर प्रदेश में शिवसेना को मजबूत करने के लिए मुंबई में हुई बैठक में भाग लेने के बाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जल्द ही शिवसेना सांसद संजय राऊत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत मुरादाबाद आएंगे और यहीं से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिवसेना को मजबूत करने के अभियान की शुरूआत करेंगे।

आज शिव सेना सांसद संजय राऊत ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई, जिसमें जिलाध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा मौजूद रहे। बैठक में संगठन के काडर को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गई।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा ने संजय राऊत से उनकी और अनिल देसाई व अरविंद सावंत के नेतृत्व में एक बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने तीनों सांसदों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!