Vijayadashami पर RSS का Centenary Year: 26 स्थानों पर Moradabad में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचालन


लव इंडिया मुरादाबाद। 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर पथ संचलन के कार्यक्रम 26 स्थानों पर रहे।

इस श्रृंखला में मुरादाबाद महानगर को संगठन की दृष्टि से विभाजित 90 बस्तियों में पथ संचलन के कार्यक्रम रहेगें जिनमें से कुछ 28/09/2025 को हो चुके हैं। आज बस्तियों में पथ संचलन के कार्यक्रम अलग-अलग समय पर रहे।

पथ संचलन से पूर्व पीतल नगरी की बलदेवपुरी बस्ती में मुख्य वक्ता श्रीमान ब्रजमोहन जी विभाग प्रचारक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि “देश में प्रत्येक वर्ष लाखों सामाजिक संस्थाएं बनती हैं इनका जीवन दो चार साल से लेकर 100 200 वर्ष तक का हो सकता है।

अधिकांश संस्थाएं अपने संस्थापकों की मृत्यु के बाद अपनी चमक को देती हैं कुछ संस्थाओं के अनुयायियों में बढ़ जाती हैं और कुछ भावनाओं और कोष के मुकदमों में पड़कर चलती जैसी दिखाई देती हैं पर काम के नाम पर वहां कुछ नहीं होता कुछ संस्थाएं केवल देशी विदेशी चंदे के लिए ही बनती हैं जिनका नाम अखबारों में छपने मात्र से ही उनके जीवित होने का पता चलता है।

इसके विपरीत राष्ट्र स्वयंसेवक संघ का नाम और कार्य लगातार वृद्धि करता रहा है संघ अपने शताब्दी वर्ष में पूरे वर्ष कार्यक्रम करेगा पर यहां यह जानना रुचिकर होगा कि एक संस्था और संगठन के रूप में संघ के इस स गठन और वृद्धि का रहस्य क्या है किसी भी सामाजिक के संस्था की वृद्धि के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदर्भ में यह तीन महत्वपूर्ण स्तंभ हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार उसके कार्यक्रम और उसके कार्यकर्ता।

डॉ केशव बलिराम हेडगेवार प्रयाग कहते थे कि भारत हिंदू राष्ट्र है संगठन में शक्ति है तथा शक्ति से सब संभव है डॉक्टर साहब ने समाज की सज्जन शक्ति को संगठित किया। संघ की स्थापना किसी के विरोध में नहीं अपितु राष्ट्रीयता का भाव बढ़ने के लिए है बल्कि देश की इस जरूरत को पूरा करने के लिए हुई। और इसी कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज समाज के बीच समाज के साथ अपना शताब्दी वर्ष बना रहा है। “


कृष्णा नगर की कोठीवाल बस्ती में मुख्य वक्ता रहे सुरेन्द्र जी विभाग संघचालक ने अपने”डॉक्टर हेडगेवार जी द्वारा विजयदशमी के अवसर पर सन 1925 में जो बीजारोपण किया गया था। वह पौधा आज वटवृक्ष के रूप में हमारे समाज को छाया दे रहा है पोषित कर रहा है, 100 वर्ष संगठन चलाना यह हमारी उपलब्धि नहीं है। हमारी उपलब्धि यह है कि हमें जो करना था उस मार्ग से हम हटे नहीं हम एक पंथ नहीं बने हम संघ बनाने नहीं चले थे।

हमें तो समाज बनाना अर्थात सज्जन शक्ति के नेतृत्व में समाज समस्याओं का हल बन सके इस हेतु संघ खड़ा करना है” संपूर्ण भारत में एक विचार एक लक्ष्य एक कार्य पद्धति एक समय पर पिछले 100 वर्षों से संघ निरंतर कार्य कर रहा है।

ऐसा अनूठा कार्य इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ संघ कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ा संघ पर अंग्रेजों के समय से उसके बाद में विपरीत विचारधारा के लोगों ने अनेकों अत्याचार किया तीन-तीन बार प्रतिबंध भी लगा परंतु संघ के कार्यकर्ता रुक नहीं थके नहीं और निरंतर प्रगति के मार्ग पर चलते रहे।


केजीके नगर में श्री गोपाल जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि “डॉक्टर केशवराव बली राव हेडगेवार जी ने समाज में जिन गुना की आवश्यकता को अनुभव किया उन्ही गुणों के अनुरूप संघ में उत्सवों की योजना भी की डॉक्टर हेडगेवार जी ने संघ के 6 उत्सवों में गुरु पूर्णिमा रक्षाबंधन विजयादशमी वर्ष प्रतिपदा हिंदू साम्राज्य दिवस तथा मकर संक्रांति जैसे 6 उत्सवों को संघ के प्रमुख उत्सवों में रखा।

गुरु पूर्णिमा समर्पण भाव को रक्षाबंधन समरसता व समानता के भाव को वर्ष प्रतिपदा विजयादशमी हिंदू साम्राज्य दिवस पुरुषार्थ व राष्ट्र भाव को तथा मकर संक्रांति द्वारा सही दिशा में समय का परिवर्तन एवं संगठन के भाव का निर्माण होता है।

उन्होंने अंत में कार्यक्रम में आए स्वयंसेवकों को विजयदशमी ब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित स्वयंसेवकों व समाज के बंधुओं से पांच परिवर्तन समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य को अपने जीवन में अपने व्यवहार में लाने का आग्रह किया।

आज पथसंचलन के कार्यक्रमों इस श्रृंखला में 1= पीतल नगरी की बलदेव पुरी बस्ती में प्रातः 8:30 बजे कार्यक्रम रहा जिसमें बृजमोहन जी विभाग प्रचारक मुख्य वक्ता रहे।
गोविंद नगर की पंडित नगला बस्ती प्रातः8:00 बजे रहा जिसमे गुलबहार जी महानगर समरसता प्रमुख मुख्य वक्ता रहे।

गोविन्द नगर की ही जेएस इंटर कॉलेज बस्ती में प्रातः 8:00 बजे कार्यक्रम रहा जिसमें संजीव चौधरी जी महानगर प्रचार प्रमुख वक्ता रहे। कृष्णा नगर की कोठीवाल बस्ती में प्रातः 9:00 बजे क्रायक्रम रहा जिसमें सुरेंद्र जी विभाग संघ चालक वक्ता रहे। कटघर नगर की बर्बलन बस्ती में प्रातः 8:00 अनमोल जी महानगर घोष प्रमुख वक्ता रहे।

दीनदयाल नगर में
प्रातः 9:00 बजे श्रीमान मनीराम जी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वक्ता रहे।नया मुरादाबाद नगर की पाक बड़ा बस्ती में प्रातः 9:00 बजे श्रीमान अजय जी प्रांत व्यवस्था प्रमुख वक्ता रहे।


अर्जुन नगर की मिलन जिगर कॉलोनी बस्ती में प्रातः 9:00 बजे श्रीमान नीरज मित्तल जी महानगर सह संपर्क प्रमुख वक्ता रहे। कटघर नगर गंगा मंदिर में प्रातः 09:00 बजे श्रीमान पीतांबर माननीय रज्जू भैया भाग संघ मुख्य वक्ता रहे। केजीके नगर की चाऊ की बस्ती में गोपाल जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मुख्य वक्ता रहे।

पीतल नगरी की गुलाब बाड़ी बस्ती में प्रातः 08:30 बजे महेंद्र जी महानगर विचार विमर्श प्रमुख मुख्य वक्ता रहे। कृष्णा नगर की कंजरी सराय बस्ती में बस्ती में सांय 06:00 बजे डॉ राजेश जी महानगर सह प्रचार प्रमुख वक्ता रहे। अर्जुन नगर बौद्धिक वक्ता अनिल जी महानगर सेवा प्रमुख वक्ता रहे।


अर्जुन नगर की बनावत गंज बस्ती में प्रातः 9:00 बजे विकास जी महानगर व्यवस्था प्रमुख मुख्य वक्ता रहे। दीनदयाल नगर की अवंतिका बस्ती में प्रातः 7:30 बजे जिसमें मनीराम जी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वक्त रहे। रामगंगा विहार की रामगंगा बस्ती में प्रातः 9:00 बजे जिसमें सुभाष जी विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख वक्त रहे।


रामगंगा विहार की मोर की मिलक बस्ती सांय 7:00 जिसमें निर्बल मेहता जी मुख्य वक्ता रहे। हिमगिरी नगर की नई बस्ती में संदीप जी विभाग व्यवस्था प्रमुख मुख्य वक्ता रहे। लीला धर्मशाला प्राप्त है 10:00 बजे देवेंद्र जी महानगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख वक्त रहे।


नया मुरादाबाद मंगूपुरा प्रातः 10:00 बजे शरद जी वक्त रहे। शिवाजी नगर लोदीपुर बस्ती में प्रमोद जी भाग कार्यवाह वक्त रहे। महादेव नगर की रतनपुर कला बस्ती में
देवेश जी वक्ता रहे। बड़ा मन्दिर बस्ती में योगेन्द्र धारीवाल वक्ता रहे। धारीवाल नगर बस्ती में ओम प्रकाश शास्त्री जी वक्ता रहे।

कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक ब्रजमोहन जी, प्रांत प्रौढ़ प्रमुख ओमप्रकाश शास्त्री, महानगर कार्यवाह विपिन, माननीय विभाग संचालक सुरेंद्र जी विभाग सेवा प्रमुख कमलकांत, विभाग व्यवस्था प्रमुख संदीप, विभाग प्रचारक प्रमुख पवन, शारीरिक शिक्षण प्रमुख देवेंद्र,महानगर व्यवस्था प्रमुख विवेक, महानगर बौद्धिक प्रमुख राहुल, साहबोधोक प्रमुख अभिनव, महानगर प्रचार प्रमुख संजीव, महानगर शहर प्रचार प्रमुख डॉ राजेश, महानगर संपर्क प्रमुख शरद, महानगर सेवा प्रमुख अनिल, अनमोल, हर्ष, नगरों के कार्यवाह संजय, विश्वजीत, रवि पांडे, हंसराज, मोहित, विक्रम, दीपक, अभिषेक रस्तोगी, आशुतोष, राजीव, दिनेंद्र, संजय, शिवांश, जितेंद्र चौधरी, प्रमोद सिंह, कविंद्र, सिद्धार्थ, स्पर्श, भूपेन्द्र कालरा, राकेश मिश्रा, रोहित, सचिन, सल्लभ, कुलदीप, हरिमोहन आदि कार्यकर्ता रहे।

error: Content is protected !!