उत्तराखंड में पर्यटन, बागवानी और औद्योगिक ईकाइयों को बढ़ाने के प्रयास: CM धामी
लव इंडिया, नैनीताल। गुरुवार को दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक कृषि और डिजिटल कृषि को बढ़ाने के दो मूलमंत्रों पर कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश में प्राकृतिक और डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।
गुरुवार को दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक और डिजिटल कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन, बागवानी और औद्योगिक ईकाईयों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने नियम विरुद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गृह मंत्री की ओर से सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से साथ वर्चुअल बैठक में भी इन क्षेत्रों में विस्तार करने को कहा गया है, जिस पर उत्तराखंड पहले से कार्य कर रहा है, मगर उनकी ओर से नई संभावनाएं तलाशते हुए प्राकृतिक और डिजिटल कृषि को बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालयों की सहभागिता बढ़ा कर इस क्षेत्र में आगे बढ़ा जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं का अहम रोल होता है। मगर चुनाव के बाद भी अब कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। कहा कि प्रदेश को पर्यटन, बागवानी और औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को लेकर सरकार कार्य कर रही है। नई इकाइयाें की स्थापना के लिए लोगों को आमंत्रण भेजे जा रहे है।