सावन में देवाधिदेव भगवान शिव होते हैं सर्वाधिक प्रसन्न और भक्तों को देते हैं मनचाहा वरदान : सरिता गुप्ता

Uttar Pradesh तीज-त्यौहार

लव इंडिया, संभल। शिव तेरस पर्व पर हिंदू जागृति महिला मंच के सदस्यों ने नगर के अमृत कूप मंदिर पर देवाधिदेव भगवान शिव का पूजन अर्चन करके सामूहिक आरती की। प्रसाद वितरण कर सत्संग एवं कीर्तन किया गया।

नगर के अमृतकूप मंदिर पर महिला मंच के आह्वान पर अनेक शिव भक्त एकत्र हुए। वहां शिवालय में मुख्य यजमान सरिता गुप्ता एवं प्रभात गुप्ता ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात सभी भक्तों ने अपनी-अपनी थाली में बेलपत्र धतूरा मिष्ठान चावल कलावा तथा अभिषेक करने हेतु जल थाली में सजाया। प्रज्वलित दीपक से भगवान शिव की सामूहिक आरती विधान पूर्वक की गई। आरती करने वालों पर पुष्प वर्षा भी की गई। श्रद्धा भक्ति और विश्वास के साथ सभी भक्तों ने भगवान शिव की जय जयकार करते हुए सत्संग एवं कीर्तन का भी आयोजन किया जो देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर हिंदू जागृति महिला मंच की जिला अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि देवाधिदेव भगवान शिव सर्वाधिक शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। सारे कष्टों और पापों को दूर करते हैं। ऐसे में श्रावण मास में आने वाली शिवरात्रि का पर्व सभी शिव भक्तों के लिए आस्था विश्वास और श्रद्धा का केंद्र होता है। आज हिंदू जागृति महिला मंच के तत्वाधान में सभी भक्तों ने अमृत कूप मंदिर पर शिव आराधना पूजन सामूहिक आरती सत्संग कीर्तन में भाग लेकर भगवान शिव से मनौतियां मांगीं।

इस अवसर पर सुबोध कुमार गुप्ता, आशा गुप्ता, प्रदीप कुमार शुक्ला, अरुण कुमार अग्रवाल, विकास कुमार वर्मा, नवनीत कुमार, शिव शंकर शर्मा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, बिशनलाल, महावीर सिंह आदि भक्तों ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंच की नगर अध्यक्ष गुंजा गुप्ता, प्रीति शर्मा, शालिनी रस्तोगी, सुनीता यादव, सुनीता गुप्ता, सीमा आर्या आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभात गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *