अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर घायल
यामीन विकट
मुरादाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जंहा से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है।
रविवार की रात लगभग 8 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा निवासी दुर्गपाल पुत्र रामचरन सिंह (50)अपनी बाइक से ठाकुरद्वारा से ग्राम रतुपुरा की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान ठाकुरद्वारा रतुपुरा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दुर्गपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जंहा चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।
Auto posted By DVNA Services