All India Kayastha Mahasabha: भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर किया हवन दीपदान

India International Uttar Pradesh खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव दिवस अवसर पर हवन के बाद दीपदान किया। सुभाष नगर तपेश्वर नाथ मन्दिर के प्रांगण में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव दिवस पर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त का कथा, हवन पूजन कर दीपदान कराया। गोपाल सक्सेना धूप बालों ने समस्त पूजा सम्पन्न करायी। तत्पश्चात आरती हुई, आरती के बाद 151 दियों का दीपदान का कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर सुधीर महान, मुकेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, श्यामदीप सक्सेना, अतुल सक्सेना, मनोहर लाल सक्सेना, चन्द्र प्रकाश सक्सेना, मीरा मोहन, सुनीता सक्सेना, अमित आनंद, संजीब कुमार सक्सेना, मनोज सक्सेना, आलोक सक्सेना, रजनी सक्सेना, पूजा सक्सेना, अंशु कुमारी सक्सेना, निर्देश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, सुनील सक्सेना, जगदीश चंद्र सक्सेना आदि शामिल हुए। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *