भाजपा ने मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष व महानगर के अध्यक्ष को हटाया, आकाश पाल और संजय शर्मा को दायित्व

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

लव इंडिया लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कई अन्य जनपदों के अलावा मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भी हटा दिया है और भाजपा ने मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष व महानगर को हटाया, आकाश पाल और संजय शर्मा को नया दायित्व सौंपा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा कानपुर क्षेत्र ब्रज क्षेत्र, अवध क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र, काशी क्षेत्र मैं भी जिलाध्य का महानगर अध्यक्ष नए घोषित किए गए हैं,

मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का गृह जनपद है और यहां पर अभी तक जिला अध्यक्ष का राजेंद्र सिंह और महानगर का दायित्व धर्मेंद्र नाथ मिश्रा पर था।

बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। हंसराज पप्पू रामपुर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए। संजय शर्मा मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए। आकाश पाल मुरादाबाद के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए।

उदय गिरी गोस्वामी अमरोहा के जिलाध्यक्ष बनाए गए। भूपेंद्र चौहान बॉबी बिजनौर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए। पुनीत त्यागी सहारनपुर महानगर के अध्यक्ष बनाए गए।

महेंद्र सैनी सहारनपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाए गए। सुधीर सैनी मुजफ्फरनगर BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए। वेदपाल उपाध्याय बागपत के जिलाध्यक्ष बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *