शिक्षा क्षेत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति वरदान: अजय शर्मा

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, संभल। विकास क्षेत्र पंवासा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का लाइव, छात्र-छात्रों को दिखाया गया जिसमें भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बच्चों से वार्ता की तथा प्रधानमंत्री जी के भाषण को ध्यान से सुना।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा रहे।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी आज प्रत्येक क्षेत्र में देश के उत्थान हेतु सक्रिय एवं सजग हैं। शिक्षा नीति में बहुत सारे परिवर्तन के बाद, एक समान पाठ्यक्रम करने की व्यवस्था के लिए पहल की गई है जिससे सम्पूर्ण देश में एकरूपता आएगी। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शिक्षा जगत के लिए वरदान बताया। प्रधानमंत्री जी द्वारा बाल-वाटिका में बच्चों से बात करने की पहल को भी सराहा।ग्राम प्रधान विनय चौधरी उर्फ विष्णु कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करके, सम्पूर्ण शिक्षा जगत में लगातार सुधार हुआ है, बच्चों की शिक्षा के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसलिए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने में तुरंत जुट जाना चाहिए।

प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं के उत्थान के साथ-साथ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा को भी उचित सम्मान मिला है। साथ ही इस परिवर्तन से शिक्षा जगत में नये प्रयोग हो रहे हैं,हमारा भी दायित्व है कि इसमें सभी का सहयोग मिलते रहना चाहिए।नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए, नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का मंत्र दिया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित श्यामभवी मिश्रा, रोहित चौधरी,सीमा चौधरी, तृषा लोधी, मामराज सिंह, मनीष जोशी, शिवानी शर्मा, कुन्ता, अनुज शर्मा, मगन देवी,चरन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *