शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए भारतीय इतिहास को ताकि नई पीढ़ी जान सके देश के गुमनाम वीरों की गाथा

Uttar Pradesh टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण

लव इंडिया, संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति का प्रांतीय विद्वत सम्मेलन कैला देवी धाम के महंत श्री ऋषि राज गिरि के सानिध्य में आयोजित हुआ। विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संभल को ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भूमि बताया। यहां के इतिहास और भविष्य को पाठ्यक्रम में पढ़ाने तथा अन्य स्रोतों से प्रचारित, प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विक्रम पैलेस में आयोजित प्रांतीय विद्वत सम्मेलन में सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों के स्वागत की श्रंखला में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. अशोक रुस्तगी को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्यों ने, मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का हिंदू जागृति महिला मंच ने, मुख्य वक्ता प्रो. विघ्नेश कुमार का केमिस्ट एसोसिएशन ने, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव जी का अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना ने,महंत श्री ऋषि राज गिरि जी का हां मुन्नी माता मंदिर सेवा समिति ने, प्रांत संगठन मंत्री डॉ कुलदीप त्यागी का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने शॉल उढाकर, माल्यार्पण करके तथा नारियल भेंट करके स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ अनामिका यादव ने कहा कि संभल भगवान श्री कल्कि विष्णु की प्रस्तावित अवतार स्थली है। इसलिए संभल श्री कल्कि धाम के नाम से जाना जाता है। यहां 68 तीर्थ 19 कूपों की बदहाल स्थिति का जीर्णोद्धार कर सुंदर दिव्य और भव्य बनाने की आवश्यकता है। जिसे समाज और सरकार के सहयोग से किया जाना चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात इतिहासकार एवं पुरातत्वविद तथा समिति के क्षेत्र संगठन मंत्री प्रो. विघ्नेश कुमार ने संभल के ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर बताया कि संभल त्रिकोण में बसा है। उसके तीनों कोणों पर भगवान शिव मंदिर स्थापित हैं। इसलिए संभल को प्राचीन काल में शंभू आलय कहा जाता था। उन्होंने संभल को आध्यात्मिक, ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यधिक धनी बताया और यहां का इतिहास पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की पुरजोर अपील की।

मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने भारतीय इतिहास संकलन समिति के साथ अपने मंत्रालय के अधिकारियों का विचार विमर्श किया जाना, तत्पश्चात ना केवल संभल बल्कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश का गर्वित गौरवान्वित इतिहास पाठ्यक्रम में लागू किया जाए ऐसा सक्रिय और सफल प्रयास निरंतर रहेगा, ऐसा आश्वासन दिया। प्रांत संगठन मंत्री डॉ कुलदीप त्यागी ने संभल की परंपरा, यहां संचालित संगठनों की भूमिका, यहां की गतिविधियां तथा संभल को पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए निरंतर चल रहे प्रयास की सराहना की और संभल का नाम अखिल भारतीय स्तर पर गौरवान्वित हो इसके लिए सभी सफल प्रयास करने का संकल्प लिया। कैला देवी धाम के पूज्य महंत श्री ऋषिराज गिरी जी ने कहा कि संभल भगवान हरिहर की भूमि है।

उन्होंने अपने आशीर्वचन में सभी समाजसेवियों, संगठन संचालकों तथा धर्म, साहित्य, समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर रहे सभी विद्वानों को सफल होने की ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रांत अध्यक्ष प्रो. अशोक रुस्तगी ने संभल महात्म्य तथा संभल का इतिहास एवं तीर्थ के नाम से पुस्तक प्रकाशन की घोषणा करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति जनपद संभल की नवगठित कार्यसमिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। और संभल धरा का विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक महत्व बताते हुए यहां निवास कर रहे सभी आस्थावान श्रद्धालुओं को नमन किया।

कार्यक्रम के बीच में संभल का विशेष महत्व, आवश्यकता, गर्व और गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए पर्यटन नगरी घोषित करने के लिए सफल प्रयास करने का आह्वान और निवेदन करते हुए मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी जी को एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर शिक्षा राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि संभल को शीघ्र ही पर्यटन स्थल के रूप में उत्तर प्रदेश देखेगा। यहां के तीर्थ मंदिर मठ ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार करने का संकल्प प्रदेश सरकार का है। और यह सब पर्यटन स्थल घोषित होने के साथ ही द्रुतगति से होगा। ऐसा आश्वासन मंच से उन्होंने दिया।

कार्यक्रम में डॉ योगेश जी, राकेश रस्तोगी, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मनीष चौधरी, डॉक्टर दानवीर सिंह यादव, शेखर सक्सेना, हरद्वारी लाल मिश्रा, ब्रज गोपाल गुप्ता, अश्वनी कुमार शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, सैयद शान अली, प्रभात कुमार शर्मा, अशोक कुमार यादव, श्वेता तिवारी, मंजू रावत, मीनू रस्तोगी, सरिता गुप्ता, क्षमा दुबे, नीरू चाहल, आशा गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, पंकज सांख्यधर, वैभव गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार गुप्ता आदि ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *