सपा सुप्रीमो अख‍िलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य में लोकसभा चुनावों को लेकर जुबानी जंग

India Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा टिक नहीं पाएगी। दूसरी और, डिप्टी सीएमओ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 में सभी 80 सीटें जीतेंगे और विपक्ष जीरो-जीरो-जीरो रह जाएगा।

अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा टिक नहीं पाएगी। दूसरी और, डिप्टी सीएमओ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 में सभी 80 सीटें जीतेंगे और विपक्ष जीरो-जीरो-जीरो रह जाएगा।

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार‍ियों में जुटने का आह्वान क‍िया। अख‍िलेश ने कहा क‍ि भाजपा जनता के सामने लोकसभा चुनाव में टिक नहीं सकती है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है। चारों तरफ अराजकता है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुटता के साथ भाजपा के अन्याय का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि भाजपा की कोई भी ताकत 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के सामने टिक नहीं सकती है।भाजपा कायरों की जमात है, वह अपनी कायरता के बचाव में पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है लेकिन जनता की ताकत से कोई बड़ा नहीं है।अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय अध्यक्ष, सभासद, अधिवक्ताओं व प्रमुख नेताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग और बेईमानी से चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने की साजिश तो कर सकती है पर समाजवादियों की ताकत हर तरह से भाजपा से ज्यादा है।

केशव प्रसाद मौर्य, 2024 में जीतेंगे सभी 80 सीटें; कहा- विपक्ष रह जाएगा जीरो-जीरो-जीरो

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अब एक ऐसा मतदाता वर्ग तैयार हुआ है जिसे लाभार्थी कहते हैं। किसी को आवास मिला तो किसी को राशन का लाभ मिला है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब कलयाण, किसान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर जात पात की राजनीति करने वालों को निकाय चुनाव में जनता ने फेल कर दिया है।ससे सपा, बसपा व रालोद में खलबली मची है। भाजपा 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी और विपक्ष जीरो होगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अब एक ऐसा मतदाता वर्ग तैयार हुआ है जिसे लाभार्थी कहते हैं। इनमें किसी को आवास मिला तो किसी को राशन और किसी को अन्य किसी योजना का लाभ मिला है। यह लाभार्थी भाजपा के साथ है।जिस मतदाता को विपक्ष भाजपा का भय दिखाकर डराता रहा है वह अब भाजपा के साथ आकर जात पात की राजनीति करने वालों को आईना दिखा रहा है। जिससे सपा, बसपा और रालोद में खलबली मची है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत जाए तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं करना चाहिए और विपक्ष जीरो-जीरो-जीरो रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *