अब्बासी सोसाइटी ने शहर में बाइक रैली निकाली, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

Uncategorized

संजीव गुप्ता लव इंडिया संभल अब्बासी सोसाइटी ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान को निकाली बाइक रैली संभल आज़ादी के पिचहतर वर्ष पूर्ण होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव तिरंगा जागरूकता बाइक रैली को सदर उप जिला अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने नगर पालिका परिषद के मैदान से तिरंगा फहराकर रवाना किया।

संभल ऑल इंडिया अब्बासी वेलफेयर हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से और आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव जोश खरोश से मनाए जाने और देश प्रेम की भावना से ओतपोत होकर सोसाइटी पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद के मैदान से एक तिरंगा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसको नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह की मौजूदगी में सदर उप जिला अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने तिरंगा फहरा कर रवाना किया रैली पुरानी तहसील रोड बाजार थे।

नखासा तिराहा अंजुमन चौराहा हग्गू सराय छंगामल की कोठी आर्य समाज रोड एजेंसी तिराहा बाल विद्या रोड अस्पताल चौराहा से होते हुए चंदौसी चौराहा यशोदा चौराहा वह शंकर कॉलेज चौराहा से शहर के विभिन्न इलाकों में घूमने के बाद नगर पालिका परिषद के मैदान में आकर समाप्त हुई इस दौरान सोसाइटी पदाधिकारी अपनी अपनी बाइकों पर विशाल तिरंगा झंडा लगाए शहर वासियों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और तिरंगा लगाने की अपील कर रहे थे।

रैली में मुख्य रूप से यूथ अध्यक्ष सिब्ते अली डॉ रशिक अनवर सुब्हान अहमद एड0 फरमान अब्बासी मोहम्मद सलमान अब्दुल मुत्तलिब एड0 आमिर सुहैल सैयद फारूक अली मो0 मुजीब मोहम्मद आलम हाफिज शहादत हुसैन आसिफ अब्बासी नवेद शान मोनिस अब्बासी सहित काफी संख्या में सोसाइटी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *