धर्म व जाति की राजनीति का मुकाबला कांग्रेस की सर्वधर्म समभाव की नीति से: विनोद गुंबर

लव इंडिया, मुरादाबाद। कांग्रेस Congress के संगठन सृजन कार्यक्रम के बीच महानगर के मकबरा फाटक स्तिथ फाइव स्टार बैंकेट हॉल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर का स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किये गये। जिला कांग्रेस का 10 से 14 जुलाई तक संगठन सृजन कार्यक्रम चल रहा है। इसमें छह विधानसभा व आठ ब्लाॅको में मीटिंगें चल रहीं हैं।

जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर को फूलमालाओं से लाद दिया

इसी क्रम में आज Bhagatpur Block में कई मीटिंगे करने के बाद देर रात District President Vinod Gumbar महानगर पहुंचे। यहां मकबरा फाटक में एक बैंकेट हाल में district vice president azam khan की तरफ से उनके स्वागत की व्यवस्था की गई थी। यहाँ पहुंचने पर जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर को फूलमालाओं से लाद दिया गया।

2027 में प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने का दावा किया

साथ ही उन्हें आज़म खा परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। यहां उन्होंने 2027 में जहां प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने का दावा किया तो वही 2029 में Rahul Gandhi की Prime Minister पद पर ताजपोशी भी निश्चित बतलाई।

उन्होंने कहा कि धर्म व जाति की राजनीति का मुकाबला कांग्रेस की सर्वधर्म समभाव की नीति से ही किया जा सकता है। कार्यकम की अध्यक्षता मोहसिन खा ने की तो संचालन जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने किया।

बार चुनावों में अध्यक्ष पद के दोनों प्रतिद्वंद्वी Anand Mohan Gupta and Amirul Hasan Jafri के अलावा विवेक गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, विजयराज सैनी,कमर कदीर इरम, फुरकान लम्बरदार, अशरफ अली,राजेशपाल, सबा सैफ़ी रहे।

इसके अलावा, सुशीला कश्यप, बब्बन खा,अनवर मुमताज,जावेद इकबाल, जइम चौधरी, अदीब, अजीमुद्दीन, मुजीब तैय्यब, तरुण गुप्ता,सबा सैफी, शाहनवाज,अल्ताफ मसूदी समेत तमाम कांग्रेसी व स्थानीय नागरिकों ने मौजूदगी दर्ज कराई।

error: Content is protected !!