BJP के गली-मोहल्ले के सिपाही
लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर मुरादाबाद जिले के चुनाव अधिकारी ने महानगर के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि घोषित किये।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेश नाथ पांडे के निर्देश पर जिला चुनाव अधिकारी मुरादाबाद प्रमोद गुप्ता एडवोकेट की संतुष्टि उपरांत महानगर मुरादाबाद के दस मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की गई ।
सिविल लाइन मंडल में मंडल अध्यक्ष सोमपाल सिंह, मंडल प्रतिनिधि राजीव वाल्मीकि, रामगंगा विहार मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति व मंडल प्रतिनिधि अनूप कौशल, दीवान का बाजार मंडल में मंडल अध्यक्ष विशाल रस्तोगी, मंडल प्रतिनिधि आलोक सैनी, सेहल मंडल में मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सैनी व मंडल प्रतिनिधि संजीव कुमार जाटव, भोजपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह, मंडल प्रतिनिधि सुमनेश सिंह, चंद्रनगर मंडल में मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, मंडल प्रतिनिधि रोहित चौधरी, लाइनपार में मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा, मंडल प्रतिनिधि संजीव चौहान, दस सराय मंडल में मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, मंडल प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह कश्यप, कटघर मंडल में मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, मंडल प्रतिनिधि प्रभात कुमार सक्सेना, मध्य नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष सूर्यमोहन शमशेरी, मंडल प्रतिनिधि प्रतीक मित्तल को घोषित किया गया।
महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि महानगर के सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रतिनिधियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ठाकुर, विधान परिषद सदस्य गोपाल अनजान व डा जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला सह चुनाव अधिकारी नवदीप टंडन व शम्मी भटनागर, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल आदि ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।