लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में शिवसेना कार्यकर्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज शिवसेना पदाधिकारियों ने थाने पर जोरदार हंगामा किया।
🟨 कार्यकर्ता पर हमला

बताया गया कि शिवसेना कार्यकर्ता रोहित पर आसिफ नामक व्यक्ति द्वारा हमला किया गया, जिसके बाद घायल को उपचार दिलाया गया, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर मुकदमा दर्ज न किए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
🟨 थाने पर पहुंचा शिवसेना प्रतिनिधिमंडल

घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा अपने पदाधिकारियों के साथ कटघर थाने पहुंचे। उन्होंने घायल शिव सैनिक रोहित और उसके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
🟩 पुलिस अधिकारियों से की वार्ता
शिवसेना पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों से वार्ता करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
🟥 दी चेतावनी—धरना होगा

जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिवसेना कार्यकर्ता कटघर थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
🟪 ये रहे प्रमुख पदाधिकारी मौजूद

इस दौरान शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, जीतू पाल, धर्मपाल सिंह, मयंक सैनी, अमित, सुरेश सैनी, विशाल सैनी, राजपाल, विकास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
INDUSCLAY