हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उपज का सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को मिला ‘उपज पत्रकारिता गौरव सम्मान-2026’
मुरादाबाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) मुरादाबाद इकाई द्वारा मुरादाबाद क्लब में भव्य वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक एवं बौद्धिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को नमन किया। समारोह…