मुरादाबाद में किसान यूनियन का प्रदर्शन: गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग
लव इंडिया, मुरादाबाद। गन्ने का मूल्य बढ़ाने और किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े किसानों ने 16 अक्टूबर को मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी अनुनय झा को ज्ञापन सौंपकर गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल निर्धारित करने सहित छह प्रमुख मांगें उठाईं।…
