Swami Vivekananda- Maharishi Yogi के विचारों पर चलकर Sanatan Dharma जागृति के कार्य करेगी: डॉ अनूप श्रीवास्तव
नई दिल्ली/बरेली।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युग प्रवर्तक सनातन धर्म ध्वजा वाहक स्वामी विवेकानंद और आध्यात्मिक गुरु महेश योगी के 12 जनवरी के जन्म दिवस पर दोनों विभूतियों की जयंती मनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम में दिन भर चलने वाला बड़ा कायस्थ समागम भी 12 जनवरी को होगा। भारत सरकार के पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉ अनूप श्रीवास्तव के अनुसार अ भा कायस्थ महासभा स्वामी विवेकानंद व महर्षि योगी के विचारों पर चलकर सनातन धर्म जागृति के कार्य भी करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉ अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, सलाहकार श्रीमती शोभना नारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, प्रधान महासचिव अशोक श्रीवास्तव और राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा उपस्थित ने पत्रकारो से कहा कि जब सनातन धर्म निम्न स्तर पर पहुंच गया था तब स्वामी विवेकानंद जी ने इसके पुनरुत्थान हेतु बीड़ा को उठाया था। और वैश्विक पटल पर उन्होंने सनातन धर्म को विश्व के लोंगो को समझाने का प्रयास किया था। सर्वे भवन्तु सुखिनः और वसुधैव कुटुम्बकम् के संदेश को जन – जन तक पहुंचाने का उन्होंने कार्य किया था। अब उन्हीं के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने लिया है। उन्हीं के बताये रास्ते को अंगीकार कर कायस्थ समाज सनातन जागरण में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका को निभाएगा।
इस हेतु युग प्रवर्तक सनातन धर्म ध्वजा वाहक स्वामी विवेकानंद और आध्यात्मिक गुरु महेश योगी जी के जन्मदिवस पर दोनों विभूतियों की जयंती मनाने का निर्णय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने लिया है। नई दिल्ली स्थित डॉ भीमराव अम्बेदकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आगामी 12 जनवरी 2025 को कायस्थों के उत्सव समागम के रूप में मनाई जाएगी। जिस तरह स्वामी विवेकानंद सम्पूर्ण सनातन धर्म अनुयायियों के धरोहर हैं। ठीक इसी तरह से उनका कायस्थ कुल में जन्म लेना कायस्थों के लिये गर्व की बात है। देश – विदेश के करीब 2100 कायस्थ परिवारो के सदस्यों की इस समागम में उपस्थिति संभावित है । कायस्थनीत 65 से अधिक संस्थाओं के प्रमुखों की उपस्थिति भी समागम कार्यक्रम के गौरव बढ़ाने का कार्य करेगी। साथ ही 51 विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी।
यह अवसर आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी जी के जन्मदिवस का भी इसलिये अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उनकी भी जयंती स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के साथ मिलकर मनायेगी। उनकी भी जन्म कायस्थ कुल में ही हुई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सलाहकार और देश – विदेश ख्यात मशहूर कथक नृत्यांगना श्रीमति शोभना नारायण की भी उपस्थिति रही। पूर्व आई. ए. एस. और वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने सभी से 12 जनवरी 2025 के दिल्ली कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।