State Women Commission की अध्यक्ष ने लाभार्थियों से किया संवाद


लव इंडिया, बरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से उ प्र राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने शक्ति संवाद किया। बाद में उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया।

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित दधीकांधो योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों से अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने संवाद किया व संबधित योजनाओं के लाभर्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

इसके साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के उपरान्त जीवन में क्या बदलाव आया है, के विषय में भी चर्चा की। जिसमें बालिकाओं द्वारा बताया गया कि उ प्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/ सामान्य) योजना से लाभान्वित होने से उनकी शिक्षा बेहतर हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में योजनान्तर्गत प्राप्त धनराशि से हमारी स्कूल की फीस एवं किताबें आसानी से प्राप्त हो जाती है, जिससे उनकी शिक्षा सतत चल रही है।


मिशन शक्ति कार्ययोजना के अन्तर्गत जिला अस्पताल में अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत नवजात 10 बालिकाओं को बेबी किट, मिष्ठान का वितरण किया गया। उन्होंने बालिकाओं के माता-पिता से वार्ता की कर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।


राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान ने जिला कारागार की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय महिला बन्दियों से वार्ता कर कारागार में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष द्वारा कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों से अनुरोध किया गया कि वह यहां से निकलकर अपने परिवार एवं समाज में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें।


कार्यक्रम में सदस्य उ प्र राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय, उपजिलाधिकारी नवाबगंज निधि शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, जिलाr कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर चंचल गंगवार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!