बरेली में रथ पर सवार होकर निकली भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा

बरेली। अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति एवं हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की 18वी शोभायात्रा रथ पर सवार भगवान चित्रगुप्त के स्वरूप में बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर से निकली गई जो शहर के निर्धारित मार्ग पर भ्रमण कर गुद्दरबाग मंदिर पर विश्राम हुई। प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, शोभा यात्रा संयोजक डॉ पवन सक्सेना, पार्षद सतीश कातिव, शालिनी जौहरी पूरी यात्रा मार्ग पर पैदल ही चले।

बीच मार्ग में स्मार्ट मेयर उमेश गौतम भी यात्रा में शामिल होकर के अंत तक साथ में ही पैदल चले। शोभा यात्रा को भगवान के स्वरूप व विभिन्न झांकियों आदि के आकर्षण रूप के साथ सजाया गया था। सबसे आगे रथ पर भगवान श्री गणेश जी, दूसरे पर वृंदावन से आए महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी सच्चिदानंद महाराज और बरेली में श्री चित्रगुप्त मंदिर के महामण्डलेश्वर शिव कुमार सक्सेना विराजमान रहे। बाद वाले रथ पर भगवान चित्रगुप्त जी के स्वरूप अपनी दोनों पत्नियों के साथ विराजमान रहे।
कायस्थ चेतना मंच की और से प्रतिवर्ष निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त जी की य़ह शोभायात्रा शाम को बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर, धर्मकांटा प्रेमनगर, भारत सेवा ट्रस्ट, चित्रगुप्त चौक होकर गुद्दड़ बाग के श्री चित्रगुप्त मंदिर पर विश्राम हुई। जहां विधिवत चित्रगुप्त जी के स्वरूप का आरती पूजन कर एवं उपहार देकर समापन हुआ।

रास्ते मे कई जगह शोभायात्रा का स्वागत- सत्कार हुआ जिनमें धर्म कांटे पर सर्व समाज ने, लल्ला मार्केट पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वेदप्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में अश्वनी कमठान, रवि सक्सेना, आकाश सक्सेना, पंडित हरि ओम गौतम, अनिल सक्सेना, विजय बब्बल, सुधीर मोहन सक्सेना, प्रदीप कुमार संजय, अनुज कांत सक्सेना, शरद सक्सेना, शिव कुमार बरतारिया, वी के सक्सेना ने शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की।

भारत सेवा ट्रस्ट पर भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों आशु अग्रवाल, दिव्य बहादुर चतुर्वेदी, कमलेश वर्मा, जितेन्द्र कश्यप, देवेन्द्र, सोम, अखिलेश सिंह, अलंकृत सक्सेना, विशाल सक्सेना, विशाल मेहरोत्रा, मनोज अरोरा ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की एवं मिष्ठान वितरण किया। मनोज भारती जी ने सभी का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश दद्दा ने चित्र गुप्तचौक पर रथ पर सवार स्वरूपों की आरती की।

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना एवं महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने बताया कि 18 वर्ष से कायस्थ चेतना मंच इस शोभायात्रा निकलने की परंपरा का निर्वाहन कर रहा है। भगवान श्री चित्रगुप्त अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति हैं। हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा उन्हीं के पास रहता है। इसी के आधार पर जीवन के सुख दुख के निर्णय होते हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त जी समस्त समाज के पूज्यनीय हैं, उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

टीवरी नाथ मंदिर पर बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार, वन्य एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा नेता एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, मनीष अग्रवाल, डॉ सी पी एस चौहान, पूरन लाल लोधी, डॉ विकास वर्मा, शिव कुमार बरतरिया, सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने शोभायात्रा प्रारंभ की आरती में शामिल हुए ।

गुद्दरबाग मंदिर पर भी भगवान चित्रगुप्त के स्वरूप की डॉ अरुण कुमार, डॉ उमेश गौतम, अधीर सक्सेना, डॉ पवन सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना एवं कायस्थ चेतना मंच की महिलाओ पूजा सक्सेना, ऋतु सक्सेना, अपाली सक्सेना, अल्पना सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, शशि सक्सेना, प्रतिभा जौहरी आदि ने आरती की। इस अवसर पर मेयर उमेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा निकलने से पूरा मार्ग ही नहीं शहर भी धन्य हुआ। आने वाले समय में चित्रगुप्त चौक से नैनीताल एवं पीलीभीत जाने वाला मार्ग मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत चोडा हो जाएगा। चित्रगुप्त मंदिर वाला गली मार्ग जल्द ही सुधार दिया जाएगा।

शोभायात्रा मे संस्था के संरक्षक एवं संयोजक डॉ पवन सक्सेना महासचिव अमित सक्सेना बिंदु, कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना, महिला अध्यक्ष अनीता मुकेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, वी के सक्सेना, राजीव सक्सेना, संजय संजू, विकास सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, पंकज जौहरी, प्रतिभा जौहरी, अनिल सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप मधबार, प्रकाश सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सुनील शर्मा, कपिल कांत, दीपक सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, चित्रांश राकेश सक्सेना भी मौजूद रहे।
