मिल्क और जैतिया गांव में पदाधिकारियों की बैठक, हिंदू जागरण अभियान चलाने की योजना
लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना की ओर से ग्राम मिल्क और ग्राम जैतिया में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष और शिवसेना संस्थापक माननीय बालासाहेब ठाकरे को नमन करते हुए की गई। शंखनाद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसैनिक गांव-गांव जाकर हिंदुत्व का भगवा ध्वज लहरा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि 19 मार्च 2026 से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व के अवसर पर शिवसेना द्वारा पूरे सप्ताह को ‘भगवा सप्ताह’ के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है।

इसके तहत विभिन्न स्थानों पर भगवा ध्वज लगाने, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने, व्रत-पूजन और हिंदू जागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।

जिला प्रमुख ने कहा कि पूरे जिले की तहसीलों—बिलारी, ठाकुरद्वारा, कांठ और महानगर—में शिवसैनिकों द्वारा इस अभियान को जोर-शोर से चलाया जाएगा।

इसी क्रम में बिलारी नगर में नगर प्रमुख राजीव सक्सेना के कार्यालय पर भी शिवसेना की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवरात्र के दौरान व्रत-पूजन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, विजेंद्र सिंह, रिंकू, महेश, विक्की कश्यप, प्रदीप, राजीव सक्सेना, महेश कुमार, डॉ. हरि सिंह सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण ठाकुर ने किया।

Hello world.