Shiv Sena ने हिंदूवादी नेताओं की हत्याओं पर चिंता जताई

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा जी के आवास पर शिवसेना जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक में शिवसेना की वार्षिक रणनीति तैयार करते हुए पदाधिकारी की पदोन्नति व विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की बात कही गई।

जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने इस वर्ष 50000 नवीन शिव सैनिकों को जोड़ने का सभी पदाधिकारियों को कार्य दिया। प्रदेश उप प्रमुख विपिन भटनागर ने मुरादाबाद में बढ़ती हिंदूवादी नेताओं की हत्याओं को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से जिला प्रमुख को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आंदोलन करने की बात कही।

महानगर प्रमुख कमल सिंह राव ने सरकारी योजनाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण आम जनमानस तक न पहुंचने को लेकर शिव सैनीको को क्षेत्रों में कार्य करने को कहा।

बैठक में वीरेंद्र अरोड़ा, विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, साहिल वर्मा, जितेंद्र पासी, प्रमोद सिंह, पंकज पाल, आकाश सिंह राहुल सिंह, धर्मेंद्र कश्यप, विश्वास कुमार, सुरेश सैनी आदि ने भाग लिया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!