लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मूंढापांडे ने ग्राम प्रधान SMC सदस्य और ग्रामवासियों की मीटिंग कर युग्मन वाले विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयो को नजदीकी विद्यालय में पेयरिंग करने की समस्या पर विचार किया गया। जिसके क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ मूंढ़ापांडे मुरादाबाद की मीटिंग प्राथमिक विद्यालय चमरौआ में की गई। जिसमें सरकार के तुगलकी आदेश की भर्त्सना करते हुए स्कूल बंद करने को गलत बताया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार RTE अधिनियम के विपरीत शिक्षा विभाग का निजीकरण करने के उद्देश्य से स्कूलों को बंद करना चाह रही है। जो किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। संघ पूरी ताकत से इसका विरोध करने के लिए तैयार है। जो बच्चा उस गाँव में बमुश्किल आ रहा है जिनके खाने में पहनने आने जाने का कोई साधन नहीं है उनसे आप यह उम्मीद कर रहे है क्या वह 2 किलोमीटर तीन किलोमीटर दूर जाकर ये स्कूल में आएगा यह ग़रीब की शिक्षा के साथ अन्याय है क्या यही विकसित भारत की परिकल्पना है एक तरफ़ स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा और दूसरी तरफ़ बंद करने का जिसका नाम बदल मर्जर दिया गया है।
अभियान चलाया जा रहा है बैठक में बंद किए जाने वाले स्कूलों के हेड टीचर, शिक्षकों ओर SMC अध्यक्ष आदि को भी बुलाकर उनकी राय ली गई। ग्राम प्रधान सर्वश्री आलोक कुमार विनोद कुमार पातीराम एवं सोनी देवी सभी ने स्कूल मर्जर को गलत बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। रसोईया हरवती ने कहा सरकार हमारा रोज़गार छीन रही है।

बैठक में मुख्य रूप से संजय कुमार सिंह विनोद यादव सुरेंद्र कुमार राजेश कुमार सतेन्द्र कुमार मनोज यादव प्रतीक शर्मा ज़मीर अहमद अवशेष कुमार दुर्गेश कुमार हाकिम अली राजीव सिंह वेद प्रकाश अमान भाई चंद्रशेखर यादव देवेश चक्रवर्ती तहज़ीबुररहमान नरेन्द्र कुमार खगेंद्र कुमार रेनू यादव अंजलि गुप्ता सन्दिनी शर्मा मोनिका अग्रवाल मेघा अग्रवाल सुनैना पांडे गरिमा अग्रवाल रेनू यादव शशीबाला चौहान बंदना दीक्षा अग्रवाल आदर्श सहित काफी संख्या में शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन ब्लॉक मंत्री हिमांशु बशिष्ठ ने किया।
Hello world.