जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा का प्रदर्शन, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

रामपुर में विकास प्राधिकरण द्वारा मौलाना मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के परिसर में निर्मित 38 भावनाओं को अवैध घोषित कर 15 दिन के अंदर स्वयं ध्वस्तु करने का आदेश जारी किया गया है। इसके विरोध में महानगर समाजवादी पार्टी ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर शशि भूषण को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर को सौंपते हुए रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के ध्वस्तीकरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। महानगर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में बने 38 भवनों को 15 दिनों के भीतर स्वयं ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ज्ञापन में कहा गया कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय क्षेत्र के अल्पसंख्यक, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा और शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।समाजवादी पार्टी ने यह भी दावा किया कि विश्वविद्यालय के कई भवन उस समय बनाए गए थे, जब यह क्षेत्र रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं था। इसलिए वर्तमान नियमों के आधार पर पुराने निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई उचित नहीं है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस प्रकार की कार्रवाई शिक्षा के अधिकार (Right to Education) की भावना के भी विपरीत है।

सपा नेताओं ने मंडलायुक्त से मांग की कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर ध्वस्तीकरण आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों और हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शाने अली ‘शानू’ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन पर कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी किए गए। इस दौरान, पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू,तालिब अंसारी, संजीव चौधरी, बद्दूद खान, सुमित यादव, दीपक यादव, राकेश राठी,अजीम अहमद, हारून पाशा, अजहरुद्दीन खान, करीम खान,शफीक अहमद व अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!