लव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी और प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता के नेतृत्व में शाम 4 बजे बर्तन बाजार अमरोहा गेट पर भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मिनिस्टर बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया व संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा 21 किलो लड्डू का राहगीरो में वितरण किया गया।

व्यापारियों ने कहा कि 2027 में योगी जी की सरकार बनवाने में व्यापारी कमर कस चुके हैं और जी जान से सरकार बनवाने में अपना सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जोनी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ,शिवम गुप्ता ,मनीष अग्रवाल ,बोनी सरदार जी ,सचिन गुप्ता ,मनीष बेरी ,राकेश अग्रवाल ,अरुण रस्तोगी ,मोंटू दिवाकर आदि मौजूद रहे।
