modi government का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 2% hike in dearness allowance


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के लागू होने पर डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (डीए व डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसका एलान किया। इस संशोधन के साथ, डीए और डीआर 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन में वृद्धि होगी। पिछली बार डीए में वृद्धि जुलाई 2024 में हुई थी, जब इसे 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था।

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी की, अब 55% डीए मिलेगा


केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी का लाभ मिला है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी, जिससे डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया।  1 जनवरी 2024 से लागू इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन में 360 से 2,000 रुपये तक की वृद्धि होगी। महंगाई भत्ते में हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से बढ़ोतरी का नियम है, लेकिन सरकार अक्सर घोषणा में तीन-चार महीने की देरी करती है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि इससे सरकार को आर्थिक लाभ होता है क्योंकि इस अवधि में सरकारी धन निवेश कर ब्याज अर्जित किया जाता है। कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स और अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (AIDEF) ने सरकार से समय पर डीए वृद्धि लागू करने की मांग की है।


http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!