RTO कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ Shiv Sena की मुहिम, किया प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना ने 3 जून 2025 को आरटीओ कार्यालय पर भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन के कार्यक्रम की शुरुआत की। शिव सेना पदाधिकारियों ने आर•टी•ओ• ऑफिस पर अधिकारियों के संरक्षण में दलालों द्वारा आम नागरिकों के लाइसेंस बनाने के नाम पर लाइसेंस के मानकों को लेकर उनका आर्थिक और कर्मचारियों द्वारा दलालों से सांठगांठ कर अधिकारियों के संरक्षण में अवैध वसूली को लेकर  भ्रष्टाचार शिवसेना ने जोरदार प्रदर्शन किया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाते हुए ,आरटीओ ऑफिस के अधिकारी हरिओम जी को ज्ञापन दिया। शिवसेना जिला प्रमुख ने आज पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुरादाबाद में आज से शिवसेना द्वारा भ्रष्टाचार मिटाओ मुहीम की शुरुआत की गई है, शिवसेना द्वारा आम जन-मानस की सेवा करने के लिए विभागों द्वारा हो रहा है भ्रष्टाचार विभिन्न विभागों द्वारा भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए शिवसेना भ्रष्टाचार मिटाओ जन जागरण आंदोलन करेगी। शिवसेना हर स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाएगी और उच्च अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री को इसके विषय में अवगत करेगी।

इस दौरान वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव,शिबू पांडे,आकाश सिंह, बादाम सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, शिबू सैनी, तिलक राज शर्मा, राहुल सिंह,धर्मेंद्र कश्यप,भारत अरोरा, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, राजपाल, राजीव राठौर आदि ने भाग लिया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!