Smart City : व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखकर नगर निगम की कार्रवाई का जताया विरोध

लव इंडिया, मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा ताड़ीखाना से हैलेट रोड की दुकानों को हटाने के फैसले का व्यापारियों ने विरोध में दुकानें बंद कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को हैलेट रोड के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत अनेक दुकानों पर लाल निशान लगा दिये हैं और इन्हें हटाने का संकेत दे दिया है। इस मुद्दे को लेकर व्यापारी नगर निगम जिला अधिकारी और मंडल आयुक्त से भी मुलाकात कर गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इससे इससे गुलजारी मल की धर्मशाला से लेकर हैलेट रोड तक के व्यापारी नगर निगम की कार्यशैली से नाराज है क्योंकि व्यापारियों का कहना है कि यह फैसला उनके व्यवसाय और जीविका पर गहरा असर डालेगा। किसी के चलते शुक्रवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और नारेबाजी की।

दूसरी तरफ, नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि स्मार्ट सिटी के तहत कार्य किया जा रहा है और किसी को भी नाजायज तरीके से नहीं दबाया जा रहा। स्मार्ट सिटी के तहत विकास होता है तो इससे क्षेत्र के व्यापारियों को ही लाभ होगा।

इस दौरान, अशोक रहेजा,राजेश कुमार,सतीश चंद्र मदान, विजय कुमार, सतीश गगनेजा, देवेंद्र सिंघल, राजीव बंसल, राज किशोर शर्मा, धीरज ढल, गोविंद बंसल, अजय कक्कड़ व अन्य व्यापारी रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!