सपा सांसद के जन्मदिन पर ‘एक शाम रुचि वीरा के नाम’… की शमां रोशन की धर्म गुरुओं ने

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। सपा सांसद रुचि वीरा के जन्मदिन पर ‘एक शाम रुचि वीरा के नाम’… की शमां रोशन की धर्म गुरुओं ने की। इसी के साथ कंपनी बाग स्थित जिगर मंच पर ऑल इंडिया मुशायरा शुरू हो गया।

मंगलवार की रात मुशायरे की शमां धर्मगुरु पादरी बृजेश मेंसल, मुफ्ती मन्नान कलीमी, सरदार गुरविंदर सिंह, पंडित राधिका माधव दास, पादरी बृजेश मेंसल एवं सरदार गुरविंदर सिंह संयुक्त ने संयुक्त रूप से की। शमां रोशन में सपा सांसद रुचि वीरा ने सहयोग किया। मुशायरा की सदारत वरिष्ठ समाजसेवी निर्यातक तनवीर बारी शम्सी कर रहे हैं।

मुशायरा के कन्वीनर सीनियर सहाफी परवेज नाजिम ने बताया कि मुशायरे में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर मंसूर उस्मानी, ताहिर फराज, मंजर भोपाली, इकबाल अशहर, फरीद शम्सी, अल्ताफ जिया, डाॅ. नदीम शाद, देवबंदी एजाज, पॉपुलर मेरठी, मोईन शादाब, मुमताज नसीम, जहाज देवबंदी, नदीम फर्रुख, खुशबू शर्मा एवं मीसम गोपालपुरी आदि शायरात भी अपना कलाम पेश करेंगे।

इसके अलावा लगभग आधा दर्जन मुकामी शायर व शायरात भी अपना कलाम पेश करेंगे। इस मौके पर महानगर के लगभग एक दर्जन से अधिक गणमान्य नागरिकों को उनकी सेवाओं के ष्टिगत सांसद रुचि वीरा द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

मुशायरे में मौजूद सपा सांसद रुचि वीरा, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता, अधिवक्ता यासीन, कांग्रेस नेता अहमद खां, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर वीर सिंह यादव, सलीम अख्तर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद हैं।

सपा सांसद रुचि वीरा के जन्मदिन पर जिगर मंच पर ऑल इंडिया मुशायरा में अपना कलाम पढ़ते नदीम फर्रुख ने जमकर वाहवाही और तालियां बटौरीं।

error: Content is protected !!